मानटाउन थाना पुलिस ने सोशल साईट्स पर भ्रमण पोस्ट वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमन चौधरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मिली जानकरी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन में फेसबुक पर डाली गई पोस्टों को जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी द्वारा अपने मोबाईल से चैक किया गया तो अमन चौधरी निवासी बहरावण्डा खुर्द द्वारा डाली गई है। कल रविवार को हिन्दू संगठनों द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाना प्रस्तावित है। गैरसायल द्वारा डाली गई पोस्टों से धर्म विशेष के लोगों में आक्रोश पैदा हो सकता है।

सोशल साईट्स पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने के संबंध में थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में शिवपाल सिंह हैड कांस्टेबल, रजनी महिला कांस्टेबल के टीम का गठन किया गया। टीम ने सोशल साईट्स पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने वाले युवक को तलाश कर उसका नाम पता पुछा तो अपना नाम अमन चौधरी पुत्र सियाराम निवासी बहरावण्डा खुर्द थाना हाल किरायेदार बाल मन्दिर कॉलोनी सवाई माधोपुर का होना बताया। पुलिस ने जब युवक से सोशल साइट पर भ्रामक पोस्ट डालने का कारण पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया तथा डाली गई पोस्टों को डिलिट करना बताया। अमन चौधरी का सोशल साइट पर भ्रामक पोस्ट डालने से दो वर्गों के मध्य शोहार्द बिगड़ने की आशंका में युवक गैरसायल को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जगदीश भारद्धाज थानाधिकारी थाना मानटाउन, शिवपाल सिंह हैड कांस्टेबल, रजनी महिला कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया