सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोप में करौली जिला निवासी एक युवती एवं उसके दो साथियो को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थानाधिकारी नेमीचन्द ने बताया कि करौली निवासी दो युवक एक युवती को मोहरा बनाकर सवाई माधोपुर निवासी एक व्यक्ति से दोस्ती करवाई और युवती चिकनी-चुपड़ी बातें करके युवकों को रिझाने में सफल हो गई।
हुस्न के जाल में फंसे सवाई माधोपुर निवासी जगदीश मीना को रणथभौर रोड़ स्थित एक निजी होटल में बुलाया गया और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग रखी।
जाल में फंसता देख पीडित ने युवती एवं उसके दो साथियों के खिलाफ ब्लेकमेल को मामला दर्ज कराया। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए युवती एवं उसके दोनों साथियों को धरा दबोचा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया