Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान व वाहन सत्यापन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी आशीष पुत्र प्यारेलाल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान व वाहन सत्यापन अभियान के तहत एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, एएसपी सुरेश कुमार खीची गंगापुर सिटी एवं तेजकुमार पाठक उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में बृजेश कुमार मीना थानाधिकारी द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा आरोपी आशीष पुत्र प्यारे लाल निवासी भांवरा थाना बामनवास को चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घूमते हुए को गिरफ्तार किया है। गत सोमवार को प्रकाशचन्द एएसआई, महेंद्र जाखड़ कांस्टेबल और मकुुटबिहारी कांस्टेबल द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान व वाहन सत्यापन अभियान के तहत थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी।

 

One accused was arrested while roaming around with a fake number plate on a stolen motorcycle in sawai madhopur

 

इस दौरान पिपलाई मोड़ की ओर से एक युवक नीले रंग की एक मोटरसाइकिल चलाता हआ लाया। जिसके आगे की नम्बर प्लेट नहीं होने के कारण यवक को पुलिस जाब्ता द्वारा रोकने का इशारा किया। जिस पर युवक मोटरसाइकिल को घुमाकर भागने लगा। पुलिस जाब्ता ने बड़ी मुश्किल से युवक को पकड़ा।

 

पुलिस ने युवक के कब्जे से नीली मोटरसाइकिल जिसके आगे की नंबर प्लेट नहीं थी व पीछे की नंबर प्लेट पर RJ 32 SJ 5595 नंबर लिखे हुए थे। जबकि मोटरसाइकिल के असली नंबर RJ 17 SU 4318 होना पाया गया, जो जयपर से चोरी होने व मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में पुलिस थाना रामनगर जयपुर पर प्रकरण संख्या 20/2022 गत दिनांक 20 जनवरी को दर्ज होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को जब्त कर यवक आशीष को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !