Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ट्रेन के आगे आकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी नहीं आने से परेशान था युवक

जयपुर-सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर चौथ का बरवाड़ा के हस्तगंज गांव के पास आज मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार चेतन गुर्जर पुत्र पुखराज गुर्जर निवासी कुमारिया तहसील चौथ का बरवाड़ा ने आत्महत्या की है। हादसे के बाद जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट के लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर शव को हटवाया।

 

जिसके 20 मिनट बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने निजी वाहन से क्षत-विक्षत शव को चौथ का बरवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया है कि मंगलवार शाम करीब 3:45 बजे कुम्हारिया का एक युवक ट्रेन के आगे आ गया। जिससे हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव के कई टुकड़े हो गए।

 

 

Youth commits suicide by coming in front of train in sawai madhopur

 

परिजनों की सहायता से शव के क्षत-विक्षत टुकड़ों को इकट्ठा कर बरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने भी आत्महत्या की बात बताई है। मृतक के पिता पुखराज गुर्जर के अनुसार चेतन का विवाह एक वर्ष पूर्व इंदरगढ़ में हुआ था। हालांकि इस दौरान चेतन का गौना नहीं हुआ था।

 

युवक ने गत 3 दिन पहले अपने ससुराल जाकर पत्नी को साथ भेजने की बात कही थी। लेकिन युवक की कम उम्र होने से उसके ससुराल वाले लड़की को भेजने के लिए सहमत नहीं थे। ऐसे में पिछले तीन-चार दिनों से वह उदास ही था। इसी बीच उसने सुसाइड कर ली। वहीं इस घटना का पता लगने के बाद परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !