सवाई माधोपुर में, जिला यूथ कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के सन्र्दभ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई।
युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद कासिम ने बताया कि बैठक की मुख्य अतिथी राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डाॅ. पलक वर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक मंजूर तंवर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुशिल पारिक, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पियूष त्र्रिवेदी, युवराज वशिष्ठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक मंजूर तंवर ने डोर टू डोर केम्पनिंग ऐप लांच किया और प्रत्येक विधानसभा को जोन विभाजित जोन इंचार्ज नियुक्त किये गये एवं प्रत्येक बीस बूथ पर एक सेक्टर इंचार्ज नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय सचिव डाॅ. पलक वर्मा ने लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ से अपील की कि वह ऐप के माध्यम से प्रत्येक जनसमस्या को डोर टू डोर जाकर अपडेट करे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जावेद कासिम एवं पदाधिकारियो ने उपस्थित सभी अतिथीयो का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कपिल बंसल, पूर्व पार्षद रफीक मोहम्मद, निरमल नीटू, आसिफ खांन, लक्ष्मीकांत मीना, हरिसिंह गुर्जर, महेन्द्र कांवरिया, सलमान रंगरेज, शेख इसरार, सहित सैंकडो कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया