सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र राम नारायण मीना उम्र 45 वर्ष निवासी रामसिंहपुरा अपनी मोटर साइकिल से जा रहा था। चोरू रोड़ पर रूंडा वाला बाबा के स्थान के पास उसकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया