शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज मंगलवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर समस्त छात्र-छात्राओं से कॉलेज की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस पर छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी सैनी ने कॉलेज की विभिन्न मांग नियमित कक्षाएं, कैंपस में सीसीटीवी लगाना, खेल प्रतियोगिताएं आदि रखी।

इस पर प्राचार्य गोपाल सिंह ने समस्त समस्याओं के समाधान के लिए 10 दिन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य गोपाल सिंह, महासचिव विकास मीना, सुरेंद्र चौधरी, शाहरुख खान और वीरेन आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया