Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भारजा बनास नदी के एनीकट में डूबने से युवक की मौत, सुरक्षा प्रबंध नहीं होने से हो रहे हादसे

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड के भारजा नदी कांच की झोपड़ी गांव के पास बनास नदी के निर्माणाधीन एनीकट में गत गुरुवार शाम को अपने दोस्तों के साथ नहाने गया सुरवाल निवासी 20 वर्षीय युवक इनायत खान पुत्र अल्ताफ खान की बनास नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गया। लेकिन परिजनों को घटना का देर शाम को पता चला।

 

इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी को दी‌। सुचना मिलने पर मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा, थानाधिकारी राजकुमार मीणा एवं सूरवाल थानाधिकारी अमरेश सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हो सका।

 

Youth dies due to drowning in Bharja Banas river anicut in sawai madhopur

 

घटनास्थल सूरवाल थाना क्षेत्र में होने से युवक की तलाश के लिए जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सूरवाल थाना पुलिस तथा सवाई माधोपुर प्रशासन की मौजूदगी में आज शुक्रवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सवाई माधोपुर तहसीलदार प्रीति मीणा ने बताया कि बनास नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि भारजा बनास नदी के एनीकट पर 18 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले गत 31 जुलाई को 18 वर्षीय युवक आशीष मीणा निवासी अजनोटी की भारजा बनास नदी के एनिकट में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस और प्रशासन द्वारा एनीकट पर सुरक्षा को लेकर कोई भी प्रबंध नहीं किए गए जिसके चलते आए दिन ये हादसे हो रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें:- “भारजा बनास नदी के एनीकट में युवक के डूबने की मिल रही सूचना”

भारजा बनास नदी के एनीकट में युवक के डूबने की मिल रही सूचना

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !