Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चंबल नदी में फिर हुआ हादसा, एक युवक की डूबने से हुई मौत

जिले के बहरावंडा खुर्द होते हुए कोटा जिले की सीमा को जोड़ने वाली झरेल के बालाजी पुलिया से नहाने के दौरान एक बार फिर चंबल नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। विगत 15 दिनों में इस तरह की ये दूसरी घटना है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर छाण कस्बे के 5-6 युवक झरेल के बालाजी पुलिया पर चंबल नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो युवक पुलिया से चंबल के तेज बहाव में जा गिरे। जिनमें से एक युवक को तो पास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी के बाहर निकाल लिया पर जब दूसरा युवक लियाकत तेज बहाव और गहरे पानी मे फंस गया तो उसे बचाने के लिए अजैब खान पुत्र रसूल खान निवासी छाण गहरे पानी मे कूद गया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने भी अजैब के कुछ देर बाद पानी मे छलांग लगा दी और गहरे पानी मे फंसे लियाकत खान को पैर पकड़ कर पानी के बाहर खींच लाये। वहीं अजैब खान गहरे पानी मे डूब गया।

Youth dies due to drowning in chambal river

लोगों ने युवक के डूबने की सूचना खंडार थाना और बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर खंडार तहसीलदार देवी सिंह, थानाधिकारी विनोद कुमार मय जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं युवक के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचे छाण और जैतपुर के स्थानीय युवाओं ने ट्यूब और रस्सों के सहारे युवक को गहरे पानी में तलाश किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बालाजी मंदिर के सामने स्थित चट्ठानी देह के बीच युवक का शव फंसा हुआ मिला। जिसे स्थानीय तैराकों ने रस्सों की मदद से पानी के बाहर निकाला। हालांकि युवक के डूबने की सूचना पर जिला मुख्यालय से सेल्फ डिफेंस और एसडीआरफ कि टीमें भी बुलाई गई पर शव मिलने के बाद बहरावंडा खुर्द से ही टीम वापस लौट गयी।
शव पानी के बाहर निकलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बहरावंडा खुर्द पहुंचाया जहाँ डॉ. बाबूलाल मीना ने पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद तहसीलदार देवीसिंह ने थानाधिकारी विनोद कुमार को शनिवार और रविवार के दिन चंबल नदी में नहाने वाले युवकों रोकने के लिए दो पुलिस जवान तैनात करने और रोकने के बाद भी नहीं मानने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही अमल में लाने के आदेश दिए थे।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि करीब 15 दिन पूर्व भी चंबल नदी में पुलिया पर नहाते समय मध्यप्रदेश के दो युवक चंबल नदी में बह गए थे जिसमें एक युवक को स्थानीय लोगों ने पानी के बाहर निकाल लिया पर दूसरे युवक का शव घटना के दूसरे दिन चंबल नदी में एसडीआरफ और सेल्फ डिफेंस की गोताखोर टीम ने युवक पानी से ढूंढकर बाहर निकाला था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !