विवार देर शाम को खिरनी-बौंली रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसने जयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार खिरनी निवासी पदम सिंह गुर्जर पुत्र कान्जी गुर्जर, बौंली से खिरनी की ओर आ रहा था। खिरनी -बौंली रोड़ पर घुमाव पर अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
गम्भीर घायल होने के कारण परिजन उसे निजी वाहन से जयपुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया दिया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के 4 लड़कियां व एक लड़का है। मृतक के परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली तो परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।