सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड के समीपवर्ती मायापुर डूंगरी के पास मोरेल नदी में एक युवक के डूबने से उसकी मौ*त हो गई है। हा*दसा तब हुआ जब युवक मोरेल नदी की रपट पार कर रहा था। पुलिस के अनुसार मृ*तक युवक दिलखुश माली निवासी मायापुर डूंगरी का रहने वाला था।
युवक के डूबने की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो वहाँ भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मलारना डूंगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत युवक को मलारना डूंगर सीएचसी भर्ती करवाया, जहाँ पर चिकित्सकों में उसे मृ*त घोषित कर दिया।
हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के अनुसार दिलखुश अपने घर मायापुर डूंगरी जा रहा था। इस दौरान मोरेल नदी के रपट पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और मोरेल नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मदद से युवक को करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया, जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृ*त घोषित कर दिया। इस दौरान मृ*तक का पोस्टमार्टम करवाकर श*व परिजनों को सौंप दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
