डाॅ. किरोड़ी की उपस्थिति में होगी युवा मीटिंग
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के राष्ट्रवादी युवाओं की एक मीटिंग का आयोजन 8 नवम्बर को सांय 7 बजे आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में रखा गया है। पार्षद नीरज मीणा ने बताया कि मीटिंग में सवाई माधोपुर के विकास एवं समस्याओं से छुटकारे के लिए सभी युवाओं के विचार और सुझाव लिए जाएंगे। नीरज ने बताया कि मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के सवाई माधोपुर विधानसभा से प्रत्याशी डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा भी उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस सरकार मे किसान कर्ज से परेशान – भवानी सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और कोटा जिले के संगठन सहप्रभारी भवानी सिंह मीणा ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। भवानी सिंह मीणा ने कहा कि किसानों के नाम पर वोट बटोरने वाली सरकार के राज में कई किसानों मे कर्ज के चलते आत्मह*त्या की है और कई किसान अपनी जमीनें नीलाम करवा चुके है। उन्होंने कांग्रेस के पांच वर्ष के कार्यकाल को भ्रष्ट और तानाशाह वाला बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया