बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के सदस्यों ने घायल मोर को वन विभाग के सुपुर्द कर जान बचाई। सक्रिय सदस्य विनोद पीपलवाड़ा ने बताया कि रणथंभोर पार्क से करीब 5 कि.मी. की दूरी पर स्थित धमून गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल होने की सूचना मिली।

सुचना मिलने पर संस्था के सदस्यों ने तुंरत मौके पर जाकर मोर को गांव वालों की सहमति से रणथंभौर नेशनल पार्क के वन अधिकारियों से बात कर सीसीएफ कार्यालय सवाई माधोपुर में वन विभाग को सुपर्द किया। जहाँ पर मोर का डाॅ. चन्द्रप्रकाश मीना की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य जसराम मीना एवं रूप सिंह मीना आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया