जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती का अ*श्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और रे*प करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। जांच अधिकारी सीआई गांधी नगर राजकुमार ने बताया कि इस मामले में युवती ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि एक युवक द्वारा उसका अ*श्लील वीडियो बनाया गया।
इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह अ*श्लील वीडियो एक वाट्सऐप ग्रुप में आया। जिसमें पीड़िता का भाई भी जुड़ा हुआ था। इसके बाद पीड़िता के भाई ने बहन को वीडियो के बारे में जानकार दी। आरोपी ने वीडियो में केवल पीड़िता को दिखाया और खुद को छिपा लिया। वीडियो वायरल करने पर पीड़िता ने फोन किया तो आरोपी ने उसे ध*मकाना शुरू कर दिया।
जिस पर पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक के खिलग गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में युवती ने युवक के खिलाफ रे*प करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। वहीं, सोशल मीडिया से युवती का वीडियो भी डिलीट किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
