Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रदेश के 8 डॉक्टर्स के लाइसेंस सस्पेंड 

जयपुर: राजस्थान के 8 डॉक्टर्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने गलत दस्तावेज देने और इलाज में लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद राजस्थान के 8 डॉक्टरों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिए हैं। आरएमसी के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल ने बताया की बैठक में इंद्रराज सिंह गुर्जर, शुभम गुर्जर, नफीस खान, विजय सैनी, सतेन्द्र सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, शेख आरिफ इकबाल और अभिषेक कुमार का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

 

 

Licenses of 8 doctors suspended in rajasthan

 

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गलत दस्तावेज से डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आरएमसी ने इस प्रकरण में प्राप्त शिकायतों की जांच की थी। जांच में दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर आरएमसी ने इन सभी डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए है। जानकारी के अनुसार इन सभी डॉक्टर्स ने विदेश से एमबीबीएस की है। इसमें रशिया, कजाकिस्तान और यूक्रेन सहित अन्य देशों से एमबीबीएस करके आए है, लेकिन इनमें से कुछ एनएमसी का एग्जाम क्लीयर नहीं किया है। इसके अलावा कुछ डॉक्टर्स के डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन दूसरे राज्यों से नहीं आने पर ये कार्रवाई की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !