सवाई माधोपुर:- जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं चुनाव एरिया मजिस्ट्रेट हरिराम मीना ने चौथ के बरवाड़ा एवं रवांजना डूंगर पहुंचकर मतदान कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव कार्य से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा, उप पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र रावत, तहसीलदार नीरज सिनसिनवार, थानाधिकारी हरिमन सहित पुलिस अधिकारियों को शांति पूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए है।
हरीराम मीना स्वीप आदर्श ,आचार संहिता, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी भी है। सीईओ हरीराम मीना जिले में चुनाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया