सवाई माधोपुर: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस गौरव बुड़ानिया ने बुधवार को खण्डार ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारियों की प्रधानमंत्री आवास एवं स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजना में कम प्रगति वाले ग्राम विकास अधिकारियों को हिदायत देते हुए जल्द योजनाओं में प्रगति लाने के दिए निर्देश दिए है।
इसके साथ ही आमजन की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिये निर्देशित किया। साथ ही योजनाओं में धीमी प्रगति के कारणों की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति में त्वरित गति लाने के निर्देश दिए है। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
