जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार के इन दिनों आकस्मिक निरीक्षण चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आचार संहिता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ग्राम पंचायत जीनापुर, ग्राम पंचायत रवाजना चौड़ एवं खिजुरी पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा पहुंचे।

जहां उनको लगभग सांय 5 बजे ही ताले लगे मिले। प्रतिहार ने इसे गंभीरता से लिया। ताला लगी ग्राम पंचायतों के अधिकारी कार्मिकों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश देते हुए आदर्श आचार संहिता के नियमों के पालन करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया