जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने मलारना डूंगर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लोगों ने बिजली कटोती, पेयजल समस्या, बरसात में मच्छरों के पनपने से हो रही परेशानी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने ग्राम पंचायत के ई-मित्र केन्द्र के संबंध में शिकायत की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ई-मित्र संचालन को लोगों के कार्य तत्परता के साथ करने एवं दुबारा शिकायत नहीं मिले, इसके लिए पाबंद किया। इस मौके पर एसडीएम मलारना डूंगर मनोज कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया