जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार की अध्यक्षता में गत गुरुवार को मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिहार ने मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन द्वारा प्रगति रत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की। प्रतिहार ने पूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मनरेगा अधिशाषी अभियंता गोपाल दास मंगल, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता प्रकाश चंद मीणा, शौच भारत मिशन के कोऑर्डिनेटर बलवंत सिंह, एमआईएस मैनेजर थानवेंद सहित पंचायत समिति बामनवास गंगापुर सिटी के कनिष्ठ अभियंता एवं तकनीकी सहायक मौजूद रहे। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया