सवाई माधोपुर जिले की बौंली तहसील के गांव चैनपुरा से प्यारे लाल बैरवा को इंडियन रेलवे एम्पलाइज यूनियन उत्तर पश्चिम रेलवे के जोनल कार्यकारिणी में जोनल अध्यक्ष के पद पर चुना गया।

इस अवसर पर बैरवा ने कहा है कि हमारा सबसे मुख्य बिंदु न्यू पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाना है। साथ ही युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे में हो रहे निजीकरण को रोकने व प्रशासन से नई भर्तियां करवाने की पुरजोर मांग करना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया