गंभीरा ग्रामवासियों ने कब्रिस्तान भूमि से अतिक्रमण हटावाने के लिए उप जिला कलेक्टर मुकेश कायथवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के अनुसार ग्रामीणों का कहना है की गाँव ही के कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्ज़ा किया हुआ है जिसकी वजह से मय्यत को दफ़नाने में काफी समस्याएं आती हैं।

ग्रामीणों ने उप जिला कलेक्टर को भूमि का निरीक्षण व सीमाज्ञान करवाने की अपील की है।
इस दौरान हाजी सलीम खान, इमरान, उमर, आसिफ, बाबू, छुट्टन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया