Sunday , 7 June 2026
Breaking News

केक काट कर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

cake gandhi jayanti shastri jayanti breaking news sawai madhopur

आज दो अक्टूबर के दिन देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
कहीं महात्मा गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी और जनप्रतिनिधियों के व्याख्यान हुए तो कहीं अहिंसा और स्वच्छता की शपथ ली गई।
उसी कड़ी में आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भुप्रेमी परिवार संगठन ने एक अनोखे तरीके से गांधी-शास्त्री जयंती मनाई।
संगठन के और अन्य युवाओं ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्किल पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता पर लिखे हुए नारों के प्रिंट लेकर एक श्रंखला बनाई, केक काटा और गांधी-शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उनके पद-चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों ने भी इस गतिविधि की सराहना की।
भावुक हो कर कई बार सीने से लगाई तस्वीर:
वहीं श्रंखला का हिस्सा बने एक व्यक्ति ने भावुक होते हुए गांधी जी की तस्वीर को कई बार अपने सीने से लगाया जिससे वहां मौजूद लोग भी अपने आप को भावुक होने से नहीं रोक पाए।
इस अवसर पर भुप्रेमी परिवार संगठन के मुख्या मुकेश भुप्रेमी, प्रेमराज भूप्रेमी भूपेंद्र सिंह, अबुल कलीम, अंकित, उत्तम सिंह, सादिक, पंकज, साजिद अली, इकराम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !