Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पेड़ के नीचे पढ़ने वाला सवाई माधोपुर का एक बालक – पहुंचा केरला में मुख्य सचिव की कुर्सी तक

हाल ही में केरला में चार आई.ए.एस. अफसरों को मुख्य सचिव की रैंक पर प्रमोट किया गया है। इनमें से एक नाम टीकाराम मीना है और इसमें गर्व की बात यह है कि ये सवाई माधोपुर की बौंली तहसील स्थित छोटे से गांव पुरा जालोन्दा से हैं।

Teeka Ram Meena IAS chief secretary Kerala Sawai Madhopur

इनका जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा क्योंकि 6 बहन-भाईयों में सबसे छोटे टीकाराम मीना उस गरीब परिवार से है जहां किस्मत से सिर्फ उन्हें और बड़े भाई को ही पढ़ने का मौका मिला। लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं था। प्राइमरी स्कूल में मात्र एक टीचर के सहारे ही पढ़ाई होती थी और मिडिल स्कूल में पढ़ाई के लिये 10 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था। उनकी यह मेहनत तब रंग लाई जब 1988 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में एसटी कैटेगिरी में प्रथम स्थान पर उनका चयन हुआ।

खास बात यह है कि कोल्लम में अस्सिटेंट कलेक्टर के पद से लेकर केरल के मुख्य सचिव रैंक तक पहुंचने के बावजूद वो अपनी जन्म भूमि से कभी अलग नहीं हुए और उनका कहना है कि सवाई माधोपुर मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं यहा आता रहता हूं। जो कुछ भी मुझसे बन पड़ता है मैं यहा के लिए हमेशा करने को तैयार रहता हूं। दूरी कितनी भी हो लेकिन माधोपुर मेरे दिल से दूर नहीं है।
क्योंकि टीकाराम मीना एक किसान परिवार से हैं इसिलिए उनका कहना है कि मैं सबसे ज्यादा चिंतित किसानों के लिये रहता हूं और बहुत सी ऐसी स्कीमें है जिन्हें में राजस्थान में लागू होते हुए भी देखना चाहता हूं। जैसे कि परम्परागत खेती को बढ़ावा देना, किसानों का ऋण माफ करना और कृषि व्यवस्था को सुधारना। इस संबंध में केरल में किसानों की ऋण माफी योजनाओं को राजस्थान में लागू करवाने के संबंध में मेरी बात राजस्थान के कुछ मंत्रियों से भी हुई है और रिटायरमेन्ट के बाद मैं अपना ध्यान किसानों की स्थिति सुधारने में ही लगाना चाहता हूं।

हालांकि यह रूतबा और नाम हासिल करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है लेकिन वो इस सफलता के पीछे मेहनत के साथ-साथ अपनी मातृ भूमि के लोगों और केरल की जनता के आशीर्वाद को भी बताते है। उनका कहना है कि उनके लिए यह बहुत खुशी की बात है कि एक पेड़ के नीचे पढ़ने वाला बालक आज केरला में मुख्य फैसले लेने के पद तक पहुंचा है।

जीवन परिचय: टीकाराम मीना का जन्म 1 मार्च 1962 को पुरा जोलन्दा में जयराम मीना के घर पर हुआ। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के राजकीय विद्यालय में ग्रहण की। मिडिल की पढ़ाई खिरनी से करने के बाद मीना उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर से पढ़े। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन सवाई माधोपुर राजकीय महाविद्यालय से और पोस्ट ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से की। वर्तमान में मीना केरल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं और केरल कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चान्सलर के पद पर भी कार्यरत हैं।

About VT Desk

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !