आरपीएफ को स्टेशन पर मिले गुमशुदा बालक को बाल कल्याण समिति के आदेश से मर्सी रिहैबिलीटेशन सोसाइटी द्वारा आश्रय गृह में प्रवेश दिया।

संस्था सचिव अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि बालक अशोक छोटी सुकन्या जिला चुरु का रहने वाला है और उसके माँ बाप का तलाक हो गया। बालक व्यथित होकर ट्रेन में बैठकर सवाई माधोपुर आ गया जहां आरपीएफ ने बालक को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
बालक को बाल कल्याण समिति के आदेश से शेल्टर होम में अस्थायी प्रवेश दे दिया गया और उसके खानपान तथा रहन सहन की उचित व्यवस्था कर दी गई है।
बालक की काउन्सलिंग की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया