जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में विधिक सेवा केन्द्र व सचल लोक अदालत मोबाईल वैन को जिला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सैशन न्यायाधीश महावीर प्रसाद शर्मा ने हरी झण्ड़ी दिखाकर जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया। जिसे रामसिंहपुरा बस स्टैण्ड शेरपुर, अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत शेरपुर, अटल सेवा केन्द्र खिलचीपुर, रावल, छारौदा एवं कुण्डेरा तक ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि मोबाईल वैन पर उपस्थित स्टाफ में मौजूद जिला प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिक नवीन सक्सैना, विधिक जागरूकता टीम के पैनल अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार शर्मा, नन्द किशोरर बैरवा एवं पैरा लीगल वाॅलेन्टियर सुनीता जोनवाल एवं गुंजन नामा ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया तथा विधिक सेवा योजनाओं, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, लोक अदालत का महत्व, महिलाओं के अधिकार, बाल अपराध, शिक्षा का महत्व, राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितम्बर आदि की जानकारी दी। आमजन के मध्य संबंधित योजनाओं के पम्पलेट्स वितरित कर आमजन को नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विधिक सेवा योजनाओं से लाभांवित किया गया।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया