जिला परिषद की प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक जिला प्रमुख विनीता मीना की अध्यक्षता में जिला परिषद में आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग को हस्तान्तरित पांचों विभागों की माॅनिटरिंग, ट्रान्सफर एवं क्रियान्वयन की समीक्षा विभागवार की गई। चिकित्सा के संबंध में उदेईकलां मे भूमि आवंटन के पश्चात भी भवन निर्माण शुरू न होने पर सदन मे खेद प्रकट किया गया तथा जर्जर भवन खूंटला व डिबस्या की मरम्मत करवाए जाने के लिए जिला प्रमुख विनीता मीना द्वारा विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रमुख विनीता मीना ने बताया कि नए स्वीकृत एवं प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपकेन्द्र की सूची उपलब्ध करवाने एवं प्रस्तावित केन्द्रों की स्वीकृृति के लिए सरकार को स्मरण-पत्र लिखने की बात कही। समाज कल्याण द्वारा विधवा पालनाहार योजना, छात्रवृत्ति, पैंशन अनुप्रति, छात्रावास, अनु. जाति जनजाति अत्याचार निवारण योजना, सहयोग योजना, गाड़िया लुहार, अंतरजातीय विवाह योजना के संबंध मे जानकारी एवं लाभान्वितों की वर्ष 2016-17 प्रगति के संबंध मे जानकारी दी गई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास योजना में नाबार्ड व मनरेगा योजना के निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्र एवं मरम्मत व आलमारी स्वीकृृति के संबंध में भी जानकारी दी गई।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया