सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित परमहंस योगाश्रम में योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री सावित्रीबाई ज्योतिराव फूले के छायाचित्र के सामने दीप जलाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी जयंती मनाई गई और उपस्थितजन के सामने सावित्रीबाई का जीवन परिचय दिया गया।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, अध्यक्ष रविशंकर सैनी, गजेन्द्र, कन्हैयालाल, धर्मराज सैनी, ज्ञानेंद्र सिंह शेखावत, चरनसिंह गुर्जर, सुरज्ञान मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
