Sunday , 8 March 2026
Breaking News

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर सम्पन्न

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी प्रबन्ध समिति आलनपुर एवं मेदान्ता-द-मेडिसिटी गुरूगांव के संयुक्त तत्वावधान में स्व. प्रेमकुमार पाटनी की स्मृति में 24 जनवरी से चमत्कारजी मंदिर परिसर में चल रहा 2 दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर सम्पन्न हुआ।

Free Medical Camp Ending Digamber Jain jainism

सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि शिविर में दिल्ली मेदान्ता अस्पताल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. नगेन्द्रसिंह चैहान, डाॅ. एस.के. तनेजा, डाॅ. विशाल भण्डारी, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुशील प्रकाश एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. राकेश कुमार ने दूसरे दिन 25 जनवरी को पंजीकृत 151 रोगियों को निःशुल्क परामर्श प्रदान कर लाभान्वित किया। वहीं चिकित्सकों की सहयोगी टीम ने रोगियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, ईको सहित 30 महिलाओं की मेमोग्राफ्री की निःशुल्क जांच की गई।
शिविर के समापन के अवसर पर आयोजकों द्वारा चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर के मुख्य आयोजक महेन्द्र पाटनी ने सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए मानव सेवार्थ किए गए पुनीत कार्य में चमत्कारजी प्रबन्ध समिति एवं सेवा मण्डल सहित सभी सहयोगियों द्वारा शिविर के सफल संचालन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया।
साथ ही चमत्कारजी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश छाबड़ा, सेवा मण्डल के अध्यक्ष मोहनलाल कासलीवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. नगेन्द्रसिंह चौहान द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के शिविर आयोजित करते रहने पर जोर देते हुए सेवा भावना के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !