Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पट्टा वितरण अभियान में भगवतगढ़ निवासी ममता को मिला पट्टा

भगवतगढ़ कस्बे की 40 वर्षीय ममता देवी पत्नी हेमराज बसवाल को चौथ का बरवाड़ा एडीएम ने उन्हें उनके प्लाट का वास्तविक अधिकार पत्र (पट्टा) प्रदान किया। अपने हक को लेकर प्रसन्न ममता ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। सरकार ने पट्टा वितरण अभियान चलाकर आमजन को उनका अधिकार प्रदान करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर ममता ने कहा कि पट्टे के आधार पर हम बैंक से लोन लेकर अपने सपने का आशियाना बना सकते हैं एवं कच्चे कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे। उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा रधुनाथ खटीक ने बताया कि वर्षों पूर्व ममता के ससुर ने इस प्लाट में कच्चा मकान बनाया था और आज भी ममता और उसका परिवार इसी घर में रह रहे हैं। पट्टा नहीं होने से इन्हें बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था और इनका मकान बनाने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। सोमवार को भगवतगढ़ अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार एवं पट्टा वितरण अभियान 2017 के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ममता ने पट्टे के लिए आवेदन किया था। शिविर प्रभारी ने आवेदन पत्र पर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से शिविर के माध्यम से पट्टा जारी करवाकर प्रार्थिया को राहत प्रदान की

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !