Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भक्तामर विधान मण्डल पूजन का आयोजन

जैन धर्म के सोलहकारण पर्व के अवसर पर राजनगर काॅलोनी के शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में भक्तामर विधान मण्डल का भावपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में जिनेन्द्र भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

जिनेन्द्र देव का अभिषेक, शान्तिधाराः
कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः काल मांगलिक क्रियाओं के साथ दिव्य मंत्रोचारपूर्वक पुनित जल से किये गये जिनेन्द्र देव के अभिषेक व विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ की गई शान्तिधारा के साथ हुईं। जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्यार्जन किया।

 Sohhakaran Parva Jainism occasion Sohhakaran Parva  Jainism Shantinath Digambara Jain temple Sixth Harkarn festival Jainendra celebration event

मण्डल विधान पूजनः

सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि अभिषेक एवं शान्तिधारा के उपरान्त भक्ति व आस्था के रंग मे डूबे शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ भक्तामर विधान मण्डल का अष्टदृव्यों से नृत्य-संगीत एवं अनुपम भक्तिभाव के साथ पूजन कर जयकारों के बीच मण्डल पर 48 अघ्र्य समर्पित किए और अपने आपको धन्य करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विधान पूजन से पूर्व हुकमचन्द-ललिता पांड्या ने सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी की भूमिका निभाते हुए मण्डल पर मंगल कलशों एवं मंगल दीपक की विधि-विधान पूर्वक स्थापना की।

भजनों की प्रस्तुतिः
पूजन के दौरान योगेन्द्र पांड्या, शशि बोहरा व आशा पांड्या ने रोम-रोम से निकले प्रभु नाम तुम्हारा…….,प्रभु का द्वार है कितना प्यारा…….,प्रभु का दर्शन सुहाना लगता है…….,ओ पालनहारे तुमरे बिन हमरा कोई नहीं…….,मेरे मन मंन्दिर मे आन पधारों आदिनाथ भगवान……आदि भजनों की दी गई मनभावन प्रस्तुतियों पर भावुक श्रद्वालु भक्ति नृत्य कर जिनेन्द्र देव को रिझा रहे थे।
महाअघ्र्य समर्पण, शान्ति पाठ एवं विर्सजन विधि के साथ पूजन सम्पन्न हुआ। पूजन के उपरान्त सामूहिक रूप से जिनेन्द्र देव की संगीतमयी आरती कर भगवान आदिनाथ का गुणगान किया।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन श्रीमाल, मंत्री अनिल जैन श्रीमाल, कोषाध्यक्ष मोनी पल्लीवाल, श्रद्वालु विमला श्रीमाल, मनोरमा पल्लीवाल, प्रेमलता श्रीमाल, अरूण बोहरा सहित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !