रमजानुल मुबारक महीने के पहले जुमे की नमाज जिला मुख्यालय की मस्जिदों सहित आस-पास के सभी गांवों की मस्जिदों में अदा की जाएगी। माहे रमजान के छठे रोजा का पहला जुमा है। तेज गर्मी को देखते हुए शहर, बजरिया, आदर्श नगर, गुलाबबाग, सीमेंट फैक्ट्री, आकाशवाणी, रेलवे काॅलोनी, खेरदा सहित सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही कई मस्जिदों में नमाजियों की सुविधा के लिए शामियाने भी लगाए गए हैं। माहे रमजान के पहले जुमे को शांति व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर और बजरिया की जामा मस्जिद के पास पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। ताकि जुमे की नमाज के बाद मस्जिद से निकलने वाली भारी भीड़ की वजह से किसी को कोई परेशानी ना हो एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। इस पाक महीने में इस बार चार जुमे आएंगे। चौथा जुमा, जुमातुल विदा होगा।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया