Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मोक्ष कल्याणक महोत्सव का हुआ आयोजन

जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में श्रद्वा की झलक के साथ ही जिनेन्द्र देव के अभिषेक, शान्तिधारा व निर्वाण लड्डू चढ़ाने की धूम रही। इस अवसर पर मंदिर समितियों के सानिध्य में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। धर्मावलम्बी सुबह से ही जिनालयों में जिनेन्द्र भक्ति के लिये एकत्रित हो गए। इस मौके पर ऐसा लगा जैसे भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा हो। जिनालय धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। 

Celebration of Moksha Kalyanak Mahotsav Jain Jainism Religion
कार्यक्रम की शुरूआत भक्ति और आस्था के रंग में डुबे जिनालयों में सुबह उपस्थित जन समूह की करतल ध्वनियों एवं मंत्रोच्चारों के बीच स्वर्ण एवं रजत कलशों से जिनेन्द्र देव के किये गये अभिषेक व जगत कल्याण की मंगल कामनार्थ की गयी शांतिधारा के साथ हुई।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि जैन जगत की आस्था के केन्द्र आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में मन्दिर प्रबन्ध समिति के सानिध्य एवं पंडित उमेश जैन शास्त्री के निर्देषन में पुण्यशाली इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ अपनी निर्मल भक्ति समर्पित करते हुये भगवान आदिनाथ की अष्ट द्रव्यों से पूजन कर पंच कल्याणकों के अध्र्य समर्पित किये। इसके बाद निर्वाण कांड का जोरदार स्वरों में सामूहिक उच्चारण करते हुए हाथों में अध्र्य, दीपक, श्रीफल लेकर भाव-भीनी भक्ति समर्पित करते हुये मोक्ष के प्रतीक स्वरूप मोदक (निर्वांण लडडू) प्रभुचरणों में अर्पण कर श्रावकों के मन मुदित हो उठे और श्रृद्वालुओं से खचाखच भरा जिनालय परिसर भगवान आदिनाथ के जयकारों से गूंज उठा। धर्मावलम्बियों ने जन्म-मरण के चक्र से निकलकर मोक्ष को प्राप्त करने की भावना प्रकट की। इसके बाद भगवान की मंगल आरती उतारी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !