ब्रह्म सेना फाउंडेशन, टोंक द्वारा आज आयोजित हुए विशाल रक्तदान शिविर में ब्रह्म सेना, सवाई माधोपुर के कार्यकर्ता समूह के रूप में टोंक पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विष्णु तिवाड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। एवं कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ब्रह्म सेना के कार्यकर्ता नरेश शर्मा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कि हमें ब्रह्म सेना सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर सामाजिक जागरूकता लाने का संदेश देना है।
इस मौके पर सवाई माधोपुर ब्रह्म सेना से नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, श्री राम शर्मा, लोकेश भारद्वाज, मुरली मनोहर गौतम सहित कई कार्यकर्ता शरीक हुए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
