स्थानीय विधायक दीया कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर योग सेवा दल समिति के कार्यकर्ताओं ने परमहंस योगाश्रम गौ शाला में गायों को चारा खिलाया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में साफ़-सफाई भी की, वहीं भाजपा किसान मोर्चा व एससी मोर्चा के द्वारा बनास हादसे के अंतर्गत राहत कार्य में सहयोग करने वाले 75 व्यक्तिओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जन्मदिन मनाने की कड़ी में मर्सी रिहेबिलेटेशन सोसाइटी द्वारा संचालित मुस्कान विशेष विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोसाइटी के सचिव अरविन्द चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने दिव्यांग बालिका से केक कटवा कर विधायक का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को चॉकलेट और फल भी वितरित किए गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया