सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा शनिवार, 23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे चकचैनपुरा हवाई पट्टी से गणेश धामतक की पैदल यात्रा करेंगे।

इस दौरान वह सड़क के निरीक्षण के साथ मार्ग में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।
पैदल यात्रा के दौरान मार्ग में यदि कोई अतिक्रमण पाए गए तो उन्हें हटाने के लिए भी निर्देष देंगे।
इस पद यात्रा में नगर परिषद आयुक्त, पीडब्ल्यूडी अभियंता, यूआईटी अधिकारी, वनविभाग के अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी तथा पंचायत समिति सवाई माधोपुर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया की इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण की कार्रवाई भी की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया