शुक्रवार दोपहर को सूरवाल निवासी आशिक नामक युवक छाण-जेतपुर गांव के पास 2 बाइक की आपसी भिडंत में गंभीर घायल हो गया था। जिसे एंबुलेंस की सहायता से सामान्य चिकित्साल अस्पताल लाया गया। डाॅक्टर्स ने हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर जयपुर के लिए रैफर कर दिया था।

सूरवाल निवासी मोहम्मद असलम से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
फिलहाल शव को जयपुर एसएमएस अस्पताल से सूरवाल लाया जा रहा हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया