Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर एप को मिला जिला स्तरीय सम्मान

गत 15 महीनों से सवाई माधोपुर में डिजिटल मीडिया के तौर पर काम कर रही सवाई माधोपुर एप को स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री Anita Bhadel और जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सम्मानित किया। ज्ञात रहे की यह एप 10 मई 2016 को सवाई माधोपुर के आमजन को समर्पित की गई थी जो कि 13 मई 2016 ही को गूगल प्ले स्टोर पर लोकल और ट्रेवल की श्रेणी में पूरे भारत में दुसरे स्थान पर आ गई थी।
तत्पश्चात एप की टीम ने आमजन की राय पर इसे डिजिटल मीडिया के रूप में आगे बढ़ाया और लगातार “जनता का डिजिटल मीडिया” बनाने की ओर अग्रसर है। साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को जनप्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उनको हल करवाने में एक ब्रिज का रोल निभा रही है, वहीँ सवाई माधोपुर की खबरों, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक मुद्दों पर लाइव डिबेट एवं डिस्कशन, प्रतिभाओं विशेषकर बेटियों से लाइव इंटरव्यू, ईमानदार व्यक्तियों का उत्साहवर्धन, सरकारी कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के प्रयास भी इस प्लेटफार्म द्वारा किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल चौपाल के नाम से एक लाइव कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके पहले गेस्ट जिला कलेक्टर केसी वर्मा थे। यह कार्यक्रम लाखों फेसबुक यूजर्स तक पहुंचा और यह डिजिटलीकरण के इतिहास में पहला लाइव इवेंट भी बना जिसमें जिले के सबसे बड़े अधिकारी जिला कलेक्टर आमजन से सीधे रूबरू हुए।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत जन/सरकारी प्रतिनिधियों का आमजन से लाइव संवाद करवा कर उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान की कोशिश की जाती है। कुछ दिन पूर्व सोशल चौपाल की सराहना मुख्यमंत्री Vasundhara Raje भी कर चुकी हैं।14 अगस्त को आयोजित दूसरी सोशल चौपाल में विधायक Diya Kumari भी आमजन के साथ सीधे संवाद कर चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर एप की टीम मेम्बर  इंजि.निकहततरन्नुम (एम.टेक.कम्प्यूटर साइंस) को जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर निकहत ने जिला कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा आमजन का आभार व्यक्त किया और कहा की हम इस एप को आमजन के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, हमारा विज़न है की इस एप को डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में एक मिसाल बनाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !