जिला मुख्यालय स्थित एम.पी. कॉलोनी में झूलेलाल सार्वजनिक पार्क के सामने पानी की पाइपलाइन में लीकेज के चलते जलदाय विभाग द्वारा खोदे गए नवनिर्मित रोड़ को ज्यों का त्यों छोड़ देने से कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनीवासियों ने बताया की गत 4-5 दिनों से हम इस 5 फुट गहरे गड्डे को बंद करवाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को फ़ोन कर रहे हैं, वह फोन पर दिलासा दे कर कहते हैं की बस कुछ देर में गड्डा भरने के लिए मजदूरों व कर्मचारियों को भिजवा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा सड़क पर हुए इस गहरे गड्डे से हादसों का खतरा बना हुआ है।
कॉलोनीवासियों ने जलदाय विभाग से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया