Sunday , 8 March 2026
Breaking News

माॅप अप डे पर बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा

बच्चों के पेट के कीडे मारने व आंतों के संक्रमण से बचाने के लिए विगत 8 फरवरी को राष्टीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया था। उस समय कृमि नाशक दवा लेने से छूट गए बच्चों को आज माॅप अप डे पर बच्चों को सरकारी स्कूलों, आंगनवाडी केंद्रों एवं मदरसों में जाकर दवा खिलाई गई।

Wreath Remover Drug on kids worm remedies National Day protect Children Stomach Medicine Infection
इस मौके पर एक साल से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजाॅल दवा खिलाई।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश्वरी ने जिले के विभिन्न स्कूलों व आंगनवाडी केंद्रों में बच्चों को दवा खिलाई एवं निरीक्षण भी किया। उन्होंने डिडायच, सवाईगंज, पांवडेरा, ईसरदा के स्कूलों व आंगनवाडी सहित शिवाड पीएचसी में माॅप अप डे की व्यवस्थाएं जांची तथा देवली, ईसरदा, सवाई गंज में एमसीएचएन डे का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि पेट व आंतों संबंधी बीमारियां बच्चों में स्वाभाविक विकास को अवरूद्व करती हैं। ऐसे में कृमि नाशक दवा लेने से बच्चे न केवल सेहतमंद रहेंगे बल्कि उनका मानसिक विकास भी ठीक प्रकार से होगा। पेट के कीडों से दस्त, पेट में दर्द, खून की कमी, कुपोषण, वनज में कमी सहित कई बीमारियां होती हैं। जिससे उनकी कार्यक्षमता और प्राकृतिक विकास पर असर पड़ता है। यह दवा बच्चों के लिए सुरक्षित है।
इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र सवाई माधोपुर के तत्वावधान में स्वयंसेवकों द्वारा भी कुस्तला ग्राम पंचायत के एम.टी. उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश चौधरी द्वारा एवं आंगनबाड़ी केंद्र आई.एच.एस. काॅलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने कृमि नाशक दवाई एलबेंडाजोल खिलाई। बच्चों को दवाई देने में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। इस दौरान हेमन्त सिंह राजावत, शिवानी कंवर राठौड़, विनोद यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !