बजरिया स्थित पुराने ट्रक यूनियन चौराहे से लेकर सब्जीमंडी रोड तक इन दिनों रोड़ी-बजरी का बाजार चल रहा है। इस रोड के पास बजरी, गिट्टी तथा अन्य भवन निर्माण की सामग्री डली हुई है। राहगीर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक यूनियन चौराहे से सब्जी मंडी चौराहे तक सड़क किनारे बजरी का कारोबार करने वाले लोगों ने कई जगह बजरी के ढेर लगा रखे हैं। इसके अलावा यहां पर दिनभर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी रहती है। इसकी वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं राधेश्याम ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी बजरिया में अतिक्रमण के नाम पर छोटे कारोबारियों, थड़ी-ठेले से जीवन यापन करने वाले लोगों को परेशान कर उनके थड़ी-ठेलों को आए दिन हटवाते रहते हैं। लेकिन रोड के किनारे पड़ी बजरी-रोड़ी और ट्रैक्टर ट्राॅली उन्हें नजर नहीं आती है। लोगों ने बताया कि मामले शिकायत उच्चाधिकारियों से भी कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं फिर से स्थानीय व्यापारियों एवं राहगीरों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर परिषद या फिर प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह रोड के किनारे पड़ी बजरी-रोडी का व्यापार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया