बीना काक द्वारा अपनी किताब का विमोचन फिल्म अभिनेता सलमान खान के हाथों द्वारा करवाए जाने पर सवाई माधोपुर रणथम्भौर के वन्य जीव प्रेमियों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर विरोध किया। इस मौके पर विभिन्न वन्यजीव प्रेमी आक्रोशित दिखाई दिए।
वहीं वन्यजीव प्रेमी अपने हाथों में बीना काक मुर्दाबाद, बीना काक हाय-हाय, सलमान खान से क्यों कराया किताब का विमोचन जैसे पर्चे लेकर विरोध प्रकट करते नजर आए। वन्यजीव प्रेमियों में मुकेश भूप्रेमी, मुकेश सीट, हरिप्रसाद योगी, अबरार भूप्रेमी, टीकाराम भूप्रेमी, एडवोकेट महेंद्र वर्मा, विजयपाल मीणा, महेंद्र आर्टिस्ट, सहित कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बीना काक के खिलाफ सवाई माधोपुर वन्यजीव प्रेमियों द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
