Saturday , 6 June 2026
Breaking News

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, पानी की कमी के कारण 50 लोगों की मौ*त हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रक में ये लोग सफर कर रहे थे, वह रास्ते में खराब हो गया, जिससे सभी यात्री रेगिस्तान (Desert) के बीच फंस गए।

 

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

 

जानकारी के मुताबिक, यह समूह माली से ईद-उल-अजहा (Eid-Ul-Adha) के समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। यात्रा के दौरान उनका पानी खत्म हो गया और वे नाइजर (Niger) – अल्जीरिया (Algeria) सीमा के पास एक दूरदराज और बेहद कठिन इलाके में फंस गए। अगाडेज़ क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि यात्री ऐसे इलाके में फंसे थे, जहां अत्यधिक गर्मी और संसाधनों की कमी के कारण जीवित रहना बेहद मुश्किल था। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में केवल दो लोग ही जीवित बच पाए हैं।

 

 

बताया गया है कि चालक और यात्रियों ने कई दिनों तक ट्रक को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सभी मृ*तक नाइजर के नागरिक थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा भेजी गई राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर श*वों को सामूहिक कब्रों में दफनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !