खंडार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म दुष्कर्म करने के 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रामदयाल गुर्जर को किया गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिहं ने बताया की थाना खण्डार पर दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण राकेश राजोरा के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम को गत मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रामदयाल गुर्जर ग्राम डाबिच के खेतों में है। उक्त सूचना पर एसएचओ मय टीम द्वारा ग्राम डाबिच के खेतों में दबिश देकर आरोपी रामदयाल पुत्र छोटया निवासी डाबिच को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में शामिल सदस्य:- भगवानलाल थानाधिकारी, बलराम कांस्टेबल, हरिशंकर कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल आदि शामिल रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया