Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गाइड ग्रुप प्रशिक्षणार्थियों को दिया बेटी अनमोल है का संदेश

जिला पीसीपीएनडीटी सैल के आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) द्वारा सात दिवसीय बी.एस.टी.सी. गाईड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर, टोंक, करौली, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, चित्तौड़गढ़, जौधपुर और उदयपुर इत्यादि जिलों से आयेे स्कॉउट गाईडस प्रशिक्षणार्थीयों को कोरोना वायरस से बचाव लक्षण के साथ साथ बेटी अनमोल है कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दिव्या सीओ स्कॉउट, बंसती देवी, शिविर संचालिका, रामचरण पंवार ट्रेनर, सरोजरानी शर्मा ट्रेनर और मुरारीलाल शर्मा ट्रेनर सहित शिविर में आये हुए सौ स्कॉउट गाईडस् कैडेटस् उपस्थित रहें।

 

The message of Beti Anmol Hai given to the guide group trainees in sawai madhopur

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम ने शिविर में कोरोना वायरस के बारे में बताते हुये उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बेटी अनमोल है का भी संदेश दिया गया। जिले में गिर रहे लिंगानुपात, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, लड़का लड़की में भेदभाव नही करने ,पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत तीन लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस अप नंबर 9799997795, ईमेल आई डी pcpndtjaipur@gmail.com पर देने के बारे में , मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बालिका संबल योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य जानकारी तथा डिकॉय ऑपरेशन के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में लिंग चयन तथा बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने /करवाने की शपथ दिलवाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !