Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1400 पुलिस कर्मी कर रहे कार्य

जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1400 पुलिस कर्मी कार्य कर रहे है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में करीब 1400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निरन्तर कार्य कर रहे है। इस क्रम में कुल 13 नाके लगाए गए है, जिस पर 24 घंटे राउंड द क्लॉक जाप्ता नियोजित है। सघन चैकिंग की जा रही है। नाकों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ सघन चैकिंग की जा रही है।

 

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात फ्लाइंग स्कवायड निरन्तर तीनों पारियों में कार्य कर रहा है जिसके साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिवसों में एसएसटी भी प्रभावी हो जाएगी। समस्त स्थानों पर सीएलजी की बैठक ली जा रही है जिसमें पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी सहित सभी सदस्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

 

1400 police personnel are working to conduct peaceful and fair elections in the sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने तक आगे भी लगातार संवाद कर सुझाव प्रक्रिया करवाकर फीडबैक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी भी निरन्तर फील्ड में रहकर आवश्यक डाटा संकलित कर रहे है, निगरानी भी कर रहे हैं।सीएलजी मीटिंगों के माध्यम से सभी नागरिकों को आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन संबंधी जागरूकता के लिए सी-विजिल एप डाउनलोड करवाया जा रहा है। जिले में चुनाव नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम कार्य कर रहा है।

 

पुलिस कन्ट्रोल रूम के नंबर 07462-222999 व 220598 एवं 225225 है। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना देने के लिए 9530437072 है जिन पर नागरिक गोपनीय जानकारी भी शेयर कर सकते है। चुनाव में भय पैदा करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देश पर सादा वस्त्रों में स्पेशल टीम गोपनीय तरीके से चुनाव के कार्यो पर निगरानी रख रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !