Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने पर ग्राम विकास अधिकारी डिडायच निलंबित

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने समस्त प्रकोष्ठों प्रभारी अधिकारियों को विधानसभा आम चुनाव 2023 की आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन व चुनाव कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं चुनाव आचार संहिता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर आदर्श आचार संहिता नियमों की पालना के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

Village development officer Didaich suspended for violating model code of conduct

 

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत डेकवा, डिडायच, सारसोप, शिवाड़ के सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जनप्रतिनिधियों के फोटोयुक्त होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बैनर, दीवार लेखन आदि लगे हुए पाए गए जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी डिडायच छोटूलाल मीना को आदर्श आचार संहिता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना करने पर निलंबित करने के आदेश दिए है एवं पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा रविन्द्र शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं उन्होंने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में कनिष्ठ तकनीकी सहायक धनराज मीना द्वारा आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना में लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक को कार्यमुक्त कर इनका मुख्यालय कार्यालय जिला परिषद (ईजीएस) सवाई माधोपुर किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !