Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजकार्य में लापरवाही बरतने पर पीपलवाड़ा पटवारी को 16 सी.सी.ए की चार्जशीट

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने पीपलवाड़ा पटवारी पटवार हल्का मुकेश कुमार गुर्जर को राजकार्य में लापरवाही बरतने एवं आमजन के कार्यों के सम्पादन के लिए पटवार मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने तथा मोबाईल फोन अधिकतर स्विच ऑफ रखने पर पटवार मण्डल पीपलवाड़ा से हटाकर जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति देने के आदेश जारी किये है।

 

इस संबंध में तहसीलदार बौंली ने जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि पीपलवाड़ा पटवारी मुकेश कुमार गुर्जर अधिकतर अपने पटवार मुख्यालय से अनुपस्थित रहता है तथा राजकार्य व काश्तकारों के रोजमर्रा के कार्य समय पर सम्पादित नहीं करता है और अधिकतर अपना मोबाईल भी स्वीच ऑफ रखता है, इस पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने पटवारी मुकेश कुमार गुर्जर को 16 सी.सी.ए. की चार्ज शीट देकर अपनी उपस्थिति कार्यालय जिला कलेक्टर (भू-अभिलेख) सवाई माधोपुर में देने के निर्देश दिए है।

 

 

16 CCA chargesheet to Peepalwada Patwari for negligence in official work

 

जिला कलेक्टर ओला ने जिले के सभी विभागों के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने जिम्मे के राजकार्य व आम जनता से जुड़े कार्य समय पर सम्पादित करने के निर्देश दिए है। भविष्य में यदि कोई अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मुख्यालय से अनुपस्थित पाया जाता है तथा राजकार्य व आम जनता से जुड़े अपने जिम्मे के कार्य समय पर नहीं करता है, तो ऐसे लापरवाह अधिकारियोंअ और कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !