Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एडीएम ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

एडीएम ने ई-मित्रों का निरीक्षण कर कार्रवाही करने के दिए निर्देश

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जिले में हुई बजट घोषणाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी प्रगति के बारे में समीक्षा कर भू-आवंटन संबंधित प्रगति रिपोर्ट की पालना रिपोर्ट शाम तक देने के निर्देश दिये।

 

 

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नेगी ने रसद विभाग के अधिकारी सेे सरकारी कर्मचारीयों द्वारा गलत तरीके से खाद्य सुरक्षा योजना में उठाई गई सामग्री की रिकवरी के बारे में जानकारी लेकर ऐसे कर्मचारियों की ब्लॉकवार लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों से रिकवरी करने के निर्देश दिए तथा खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश दिये।

 

In the weekly review meeting, the ADM gave necessary guidelines to the officers in sawai madhopur

 

ई-मित्रों का निरीक्षण कर कार्रवाही करने के निर्देश:-

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नेगी ने बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारी को फिल्ड में जाकर सघन व औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने वाले ई-मित्र संचालकों पर कार्रवाही कर लाईसेन्स निलंम्बित करने के निर्देश दिए। इसके लिये डीओआईटी के अधिकारी को औचक निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिये।

 

 

 

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश:-

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेकर आज शाम तक संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से समय सीमा में निराकरण किया जाए। यह कोशिश की जाना चाहिए कि आवेदन का एल-1 स्तर के अधिकारी द्वारा ही निराकरण कर दिया जाए।

 

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में सर्वे के आधार पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करा दिया जाए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, उपनिदेशक कृषि रामराज मीना, आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !