कोविड-19 से बचाव के लिए जिले में 18 प्लस आयुवर्ग के लिए किए जा रहे टीकाकरण का कार्य शनिवार को 18 सैशन साइट्स पर किया जाएगा। टीकाकरण के जिला प्रभारी एवं आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि 18 प्लस आयुवर्ग के लिए कोवेक्सीन की टीकाकरण साइट सीएचसी/पीएचसी शिवाड़, कुंडेरा, पीलोदा, खंडीप, बालेर फलौदी, खिरनी, भाड़ौती, तलावड़ा एवं सूरवाल में निर्धारित की गई है। इसी प्रकार कोविशील्ड वैक्सीन की साइट सीएचसी वजीरपुर, भगवतगढ़, बौंली, चौथ का बरवाड़ा, पीएमओ गंगापुर में ऑन लाइन स्लाट बुकिंग के आधार पर तथा सीएचसी खंडार, बामनवास एवं मानटाउन में प्राथमिकता वर्ग वाले डिपार्टमेंट एवं अन्य लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।

मानटाउन यूपीएचसी में प्राथमिकता वाले विभागीय एवं अन्य को कोवेक्सीन के लिए साइट बनाई गई है। 45 प्लस आयुवर्ग के लिए पूर्व निर्धारित सीएचसी/पीएचसी स्तर पर टीकाकरण की सैशन साइट्स पर टीकाकरण होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया